{"_id":"6a7e0fe1b376af6ced0aa734","slug":"administration-halts-construction-on-disputed-land-earmarked-for-plotting-affixes-attachment-notice-auraiya-news-c-211-1-aur1009-149783-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: विवादित प्लाटिंग की भूमि पर प्रशासन ने रुकवाया निर्माण, लगाया कुर्की बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: विवादित प्लाटिंग की भूमि पर प्रशासन ने रुकवाया निर्माण, लगाया कुर्की बोर्ड
Fri, 14 Aug 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
जमीन पर कुर्की का बोर्ड लगाती पुलिस मौजूद राजस्व टीम। स्रोत पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एरवाकटरा। सुतियानी रोड स्थित करोड़ों रुपये की विवादित प्लाटिंग की भूमि पर बृहस्पतिवार को प्रशासन और पुलिस की टीम ने कार्रवाई की। एसडीएम कोर्ट बिधूना के आदेश पर पुलिस व राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर कुर्की का बोर्ड लगा दिया और चल रहे निर्माण के काम को रुकवा दिया।
थाना क्षेत्र के गांव उमरैन निवासी रमाकांती मिश्रा और अनीता गुप्ता आदि के बीच सुतियानी रोड स्थित करोड़ों की कीमती जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। मामले में शांति भंग की प्रबल आशंका को देखते हुए पुलिस ने अपनी रिपोर्ट एसडीएम कोर्ट भेजी थी। इस पर एसडीएम कोर्ट ने एक अगस्त को विवादित भूमि को कुर्क करने का आदेश जारी किया था।
न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार राकेश कुमार, थानाध्यक्ष गंगादास गौतम, उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह, राजस्व लेखपाल प्रमोद पाल व सौरभ भारती, चकबंदी कानूनगो मुकेश कुमार तथा चकबंदी लेखपाल धीरेंद्र कुमार पुलिस फोर्स साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने विवादित जमीन पर कुर्की का बोर्ड लगाकर उसे पुलिस की कस्टडी में दे दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि कोर्ट के अगले आदेश तक इस भूमि पर किसी भी प्रकार के नए निर्माण और खरीद-फरोख्त पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।