फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The Tricolour flies at every home; chants hailing Mother India resound on the streets during the rally.

Auraiya News: हर घर फहरा तिरंगा, रैली के जरिए सड़क पर भारत मां का जयघोष

Fri, 14 Aug 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 14 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
The Tricolour flies at every home; chants hailing Mother India resound on the streets during the rally.
शहर में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई। स्रोत:आयोजक
औरैया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में स्वतंत्रता दिवस से पहले ही जश्न शुरू हो गए हैं। हर घर तिरंगा फहराने के साथ सड़क पर निकल रही तिरंगा रैलियों के जरिये भारत मां का जयघोष शुरू हो गया है। औरैया शहर से लेकर जिले में कई स्थानों पर बृहस्पतिवार को कार्यक्रम हुए। इन आयोजनों में बड़ों के साथ-साथ छात्रों व महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन


शहर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक भव्य एवं ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के नेतृत्व में शहीद पार्क से शुरू हुई यह यात्रा सुभाष चौक, संजय गेट, लेडीज मार्केट, सदर बाजार और तहसील तिराहा होते हुए भारतीय विद्यालय में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि एवं नगर विकास राज्य मंत्री (प्रभारी मंत्री) राकेश राठौर व जिलाध्यक्ष ने भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया। पूर्व विधायक लाखन सिंह राजपूत, रिया शाक्य, सौरभ भूषण शर्मा, यशवीर सिकरवार, विशाल शुक्ला, भूरे चौबे, रजनीश पांडे, अनूप गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसी तरह दिबियापुर में सीआईएसएफ यूनिट में जवानों और एनटीपीसी कर्मियों के बच्चों के साथ-साथ सेंट जोसेफ स्कूल के छात्र व अन्य स्कूली बच्चों को तिरंगा यात्रा में शामिल किया गया। इसके बाद सभी ने एक साथ वंदे मातरम गीत का गान किया।
विज्ञापन


वहीं, बिधूना में पूर्व माध्यमिक स्कूल फीडर रोड से एसडीएम कमल कुमार सिंह व बीईओ अल्केश कुमार सकलेचा ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।

शहर में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई। स्रोत:आयोजक

शहर में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई। स्रोत:आयोजक

शहर में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई। स्रोत:आयोजक

शहर में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई। स्रोत:आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed