सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After the death of her brother, her cousin also died during treatment.

Auraiya News: भाई की मौत के बाद उपचार के दौरान चचेरी बहन ने भी तोड़ा दम

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 24 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
After the death of her brother, her cousin also died during treatment.
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में भाई की मौत के बाद उपचार के दौरान चचेरी बहन ने भी दम तोड़ दिया। वहीं एक बहन का कानपुर में उपचार चल रहा है। हादसे में दो की मौत से परिजन बेहाल हो गए।
Trending Videos

कन्नौज स्थित थाना ठठिया क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी नीलू (22) अपनी बुआ गुड्डी देवी की बेटी मानसी (18) व रेनू (16) के साथ बुधवार को एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर गया था। यहां बहन शशि की बेटे होने की मन्नत पूरी होने पर झंडा चढ़ाने गए थे। झंडा चढ़ाने के बाद बिधूना रोड पर गांव उसराहा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नीलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मानसी और रेनू गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को सीएचसी ले जाया गया था। वहां से गंभीर हालत में दोनों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान मानसी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूद डॉक्टर ने रेनू को बेहतर उपचार के लिए देर रात कानपुर रेफर कर दिया था, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया था। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया था। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि दूसरी मौत की जानकारी हुई है। अभी तक परिजन की ओर से तहरीर नहीं मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed