सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Registration for the schemes of the Horticulture Department begins.

Auraiya News: उद्यान विभाग की योजनाओं के लिए पंजीकरण शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 24 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Registration for the schemes of the Horticulture Department begins.
विज्ञापन
ककोर। उद्यान विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के लिए किसानों का पंजीकरण शुरू हो गया है। जिला उद्यान अधिकारी सुनील तिवारी ने बताया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन, मुख्यमंत्री राज्य औद्योगिक विकास योजना और अनुसूचित जाति व जनजाति औद्योगिक विकास योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
Trending Videos


किसान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए खसरा-खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और फोटो सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा किसान जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन में भी योजना प्रभारी से संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन योजनाओं के तहत आम, अमरूद, केला, नींबू वर्गीय फलों के बाग, सब्जी एवं मसाला खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही वर्मी कम्पोस्ट यूनिट, संरक्षित खेती, कृषि यंत्रीकरण, मशरूम उत्पादन व भंडारण सुविधाओं पर भी अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed