{"_id":"69f0fb7a176a527b0906f9f3","slug":"ashuvendra-won-the-gold-medal-in-the-national-athletic-federation-championship-auraiya-news-c-211-1-aur1008-143902-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आशुवेंद्र ने नेशनल एथलेटिक फेडरेशन चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आशुवेंद्र ने नेशनल एथलेटिक फेडरेशन चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो-25-मंगलवार को फफूंद स्टेशन पर आशुवेंद्र का स्वागत करते लोग।संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। कर्नाटक के तुमकुरु बंगलूरू में आयोजित 24वीं नेशनल अंडर-20 एथलेटिक फेडरेशन चैंपियनशिप में आशुवेंद्र ने गोल्ड जीता है। 67.87 मीटर हैमर थ्रो में एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई होने वाले आशुवेंद्र घर लौटे तो मंगलवार सुबह उनका स्वागत किया गया।
सुबह लखनऊ से गोमती एक्सप्रेस से फफूंद स्टेशन पर पहुंचे आशुवेंद्र का ढोल नगाड़ों के बीच स्वागत किया गया। अब वह मई में हांगकांग में होने वाली एशियन गेम्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। आशुवेंद्र का पूरा परिवार देश और खेल को समर्पित रहा है। उनके पिता इंटरनेशनल खिलाड़ी रहे हैं।
वह रक्षा मंत्रालय में ऑडिटर के पद पर कार्यरत हैं। आशुवेंद्र के ताऊ उदय प्रताप सिंह 30 वर्ष भारतीय सेवा में रहे और 30 वर्ष बिधूना के पब्लिक इंटर कॉलेज में पीटीआई के पद पर कार्य करके सेवानिवृत्त हुए हैं। आशुवेंद्र के दूसरे ताऊ मुन्ना सिंह जादौन सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त हैं। वह भी इंडिया लेवल के खिलाड़ी रहे हैं। उनके बेटे अभिषेक सिंह खेलो इंडिया में शॉट पुट प्रतियोगिता के रिकॉर्ड धारी रहे हैं।
आशुवेंद्र की चचेरी बहन भी नेशनल प्लेयर रही हैं और मौजूदा समय में खुफिया एजेंसी रॉ में ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा, सभासद कुलदीप पोरवाल, हरभूषण चौहान, उदय प्रताप सिंह जादौन, रंजन ठाकुर, उदय भान सिंह जादौन व आशुवेंद्र के पिता शिव प्रताप सिंह मौजूद रहे।
Trending Videos