सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Meritorious students were honored in Government Girls Inter College

Auraiya News: राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में मेधावियों को किया सम्मानित

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students were honored in Government Girls Inter College
विज्ञापन
दिबियापुर। फफूंद रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस मौके पर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इंटर की बोर्ड परीक्षा में गौरी शुक्ला, सानिया, रेनुका व हाईस्कूल में पायल, सोनम व साक्षी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया है। विद्यालय का हाईस्कूल परीक्षाफल 100 प्रतिशत व इंटरमीडिएट 90 प्रतिशत रहा है। मुख्य अतिथि जिला अभियोजन अधिकारी प्रीतिलता ने छात्राओं का सम्मान किया। कार्यक्रम में जिला सहअभियोजन अधिकारी विजयेंद्र कुमार, श्याम राजपूत, प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा, एसआई उमेश तिवारी भी मौजूद रहे। मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं व उनके संरक्षकों को महिलाओं के अधिकारों, नए आपराधिक कानून व महिलाओं संबंधी विभिन्न कानून के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक अभियोजन कृष्ण कुमार, जिला अभियोजन अधिकारी व सहायक अभियोजन अधिकारी ने छात्राओं से संवाद कर पूछे गए प्रश्नों का निराकरण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या डॉ. संध्या राजपूत, पुष्पांजलि, अनुपमा, डॉ. रमा वाजपेई आदि उपस्थित रहे।(संवाद)
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed