सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya DRM Inspects Achhalda Station Reprimands Officials Over Non Functional CCTV Cameras

Auraiya: अछल्दा स्टेशन पर DRM का निरीक्षण, बंद CCTV कैमरे देख लगाई फटकार, ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 01 May 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Auraiya News: डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने स्पेशल ट्रेन से अछल्दा पहुंचकर स्टेशन की सुविधाओं और टिकट घर का निरीक्षण किया। सुरक्षा कैमरों के बंद मिलने और वाटर कूलर में खामी पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी।

Auraiya DRM Inspects Achhalda Station Reprimands Officials Over Non Functional CCTV Cameras
अछल्दा स्टेशन पर निरीक्षण करते डीआरएम और अन्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

औरैया जिले के अछल्दा में शुक्रवार दोपहर डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने स्पेशल ट्रेन से पहुंच कर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन पर पेयजल, कैमरे व टिकट घर का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे बंद मिलने पर नाराजगी जताई और शीघ्र ही कैमरे चालू कराने के निर्देश दिए।

Trending Videos

डीआरएम वाटर कूलर का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां वाटर कूलर के आगे जाली लगी होने से यात्रियों को पानी पीने की समस्या को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने आईओडब्ल्यू व स्टेशन अधीक्षक को इसे शाम तक ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन पर बने टिकट घर से कार्यालय तक बनी इमारत का मरम्मतीकरण कराने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों के ठहराव की मांग की
इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक अनिल त्यागी व रेल विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। उधर, डीआरएम रजनीश अग्रवाल को नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार दुबे व पूर्व चेयरमैन राजेश पोरवाल ने ज्ञापन देकर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग की। इस मौके पर नगर पंचायत सभासद सहित कस्बे के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed