{"_id":"69ee5f07660797871f09d554","slug":"bjp-members-listened-to-pms-mann-ki-baat-auraiya-news-c-211-1-aur1006-143772-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: भाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: भाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो-17- लाइव प्रसारण देखते भाजपाई। संवाद
- फोटो : भिनगा स्थित श्रीवास्तव बुक डिपो का निरीक्षण करते अधिकारी।
विज्ञापन
औरैया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को रविवार सुबह भाजपाइयों ने एक साथ सदर ब्लॉक सभागार में देखा और सुना।
प्रधानमंत्री ने करीब 30 मिनट के संबोधन में जनशक्ति और सकारात्मक ऊर्जा की ताकत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की वास्तविक शक्ति उसके नागरिकों की ऊर्जा, नवाचार और सेवा भाव में निहित है। जब यही ऊर्जा राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगती है, तो देश तेज़ी से विकास के पथ पर अग्रसर होता है।
प्रधानमंत्री ने युवाओं की रचनात्मकता, महिलाओं की भागीदारी, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने को है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक यदि अपने स्तर पर छोटे-छोटे प्रयास करें तो देश में बड़े सकारात्मक परिवर्तन संभव हैं। कार्यक्रम के बाद उपस्थित नेताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
जिला मीडिया प्रभारी भूरे चौबे ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम में देश के 14 जिलों को लाइव जोड़ा गया था। इसमें उत्तर प्रदेश का एक मात्र जिला औरैया इस लाइव प्रसारण में शामिल हुआ।
-- -
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मन की बात के प्रदेश संयोजक विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जनपद की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, विधायक गुड़िया कठेरिया, मन की बात के क्षेत्रीय संयोजक अनूप अवस्थी, मद्य निषेध विभाग के उपाध्यक्ष बृजेश शुक्ला, कार्यक्रम संयोजक सौरभ भूषण शर्मा, यशवीर सिकरवार, योगेंद्र कैथवार, पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष दिबियापुर राघव मिश्रा, विशाल शुक्ला, प्रतीक सिंह, सोनू मिश्रा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X