सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Body of father visiting daughter's home found in field

Auraiya News: बेटी के घर आए पिता का खेत में मिला शव

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 14 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Body of father visiting daughter's home found in field
घटनास्थल पर जांच करते सीओ। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। थाना क्षेत्र के राठगांव के पास शनिवार रात 8:30 बजे खेत में बेटी के घर आए पिता का शव मिला। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

राठगांव स्थिति रामसेवक के खेत के पास होटल है। यहां पर लोग खाने के लिए जाते हैं। शनिवार को ग्रामीण उधर से निकले तो खेत में शव देखकर शोर मचाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर सीओ पी पुनीत मिश्रा, थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। अंधेरा होने की वजह से टॉर्च की रोशनी में खेत में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की जेब की तलाशी ली तो उसमें राशन कार्ड मिला। इससे उनकी पहचान साहिल थाना क्षेत्र के धूपकारी निवासी अरविंद कुमार गुप्ता (60) के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के बेटे हर्षित को सूचना दी। मौके पर पहुंचे हर्षित ने शव की पहचान पिता के रूप में की।
विज्ञापन

पूछताछ में पुलिस को बताया कि बिधूना थाना क्षेत्र के भटोली गांव निवासी बहन ज्योति के घर आए हुए थे। हर्षित ने बताया कि पिता शौच की बात कहकर घर से निकले थे। उन्होंने बताया कि पिता को मिर्गी आती है। संभावना है कि मिर्गी का दौरा पड़ने के बाद मौत हुई है। सीओ ने बताया कि मृतक के शरीर में किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं हैं। मृत्यु का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed