सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three-year-old child dies of electrocution while playing at home

जिंदगी भर का गम दे गया हादसा: घर में खेल रहे तीन साल के मासूम की करंट लगने से मौत, शव देख बेसुध हुए परिजन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 14 Jun 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के औरैया जिले में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां करंट लगने से मासूम की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

Three-year-old child dies of electrocution while playing at home
करंट से मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिधूना कस्बे के कछपुरा (पुराना बिधूना) में घर के अंदर खेल रहे तीन वर्षीय मासूम की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ला निवासी अमित कुमार शाक्य का तीन वर्षीय पुत्र युग रविवार दोपहर करीब 12 बजे घर में खेल रहा था। इस दौरान वह किसी तरह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही मासूम जमीन पर गिर पड़ा।



यह देख परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से पिता अमित कुमार और मां अंजली समेत अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मोहल्ले के लोग भी घर पहुंच गए। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद बच्चे के शव को घर ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने बताया कि सीएचसी में जांच के दौरान पता चला कि बच्चे के पैर का तलवा जला था। ऐसे में किसी कटे तार के निकले होने से करंट लगने की संभावना है। कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी अस्पताल से मिली, लेकिन परिजन ने पोस्टमार्टम करने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed