सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Due to fault in the line, electricity supply to 12 villages of Kanchausi was disrupted.

Auraiya News: लाइन में फॉल्ट से कंचौसी के 12 गांवों की बिजली गुल

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 14 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Due to fault in the line, electricity supply to 12 villages of Kanchausi was disrupted.
फोटो-12 कंचौसी में बिजली की मरम्मत करता बिजलीकर्मी। स्रोत: स्वय
विज्ञापन
कंचौसी। क्षेत्र में शुक्रवार देर रात मौसम का मिजाज बदलने से बिजली व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई।

रात करीब तीन बजे आई तेज आंधी और हल्की बारिश के चलते असेनी पावर हाउस से बिहारीपुर उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी मेन लाइन में ककोर के पास फॉल्ट हो गया। लाइन ब्रेकडाउन होने से उपकेंद्र से जुड़े 12 गांवों की बत्ती गुल हो गई और अंधेरे में डूब गए।
बिजली गुल होने का सबसे बड़ा असर शनिवार सुबह पानी की सप्लाई पर पड़ा। आठ घंटे तक लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण ग्रामीणों को सुबह पानी के संकट से जूझना पड़ा और लोग पानी के लिए परेशान नजर आए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में आए दिन बिजली कटौती की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शनिवार सुबह बिजली कर्मियों ने लाइन की पेट्रोलिंग शुरू की। सुबह 11 बजे के बाद ककोर के पास फॉल्ट मिला। इससे बिहारीपुर, जमौली, चंद्रपुर, चमरोआ, बिनपुरापुर, सहायपुर, कंचौसी गांव, प्रसाद पुरवा, घसापुरवा, ढीकियापुर सहित 12 गांवों के हजारों लोग परेशान रहे। जूनियर इंजीनियर, विद्युत निगम सतीश जायसवाल ने बताया कि फॉल्ट को पूरी तरह दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed