{"_id":"6a2da7d12c3a00d30a0f502e","slug":"teacher-shortage-in-government-and-government-aided-schools-to-be-addressed-auraiya-news-c-211-1-aur1006-146524-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: राजकीय व एडेड स्कूलों में दूर होगी शिक्षकों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: राजकीय व एडेड स्कूलों में दूर होगी शिक्षकों की कमी
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औरैया। राजकीय व एडेड स्कूलों में शिक्षकों की कमी से जूझ रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है।
शासन की ओर से शिक्षकों की नई स्थानांतरण नीति जारी कर दी गई है। इस नीति के लागू होने से न सिर्फ स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी बल्कि विषय विशेषज्ञों की कमी भी दूर होगी।
जनपद में 15 राजकीय माध्यमिक स्कूल संचालित हैं। इसके अलावा 60 एडेड इंटर कॉलेज हैं। इन स्कूलों में करीब 25 हजार छात्र अध्ययनरत हैं। स्कूलों में शिक्षण कार्य के लिए विषय विशेषज्ञ की तैनाती का प्रावधान है। स्कूलों में कई जगह विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी है। ऐसे में शासन स्तर से इस कमी को दूर करने के लिए सरप्लस शिक्षकों को दूसरे स्कूल में तैनाती का रास्ता खोला गया है।
इस समायोजन के जरिए जहां शिक्षकों को तैनाती मिल सकेगी। वहीं, छात्रों के लिए जरूरी विषय विशेषज्ञ भी उपलब्ध हो सकेंगे। इसके लिए शासन स्तर से 18 जून तक शिक्षकों से आवेदन मांगे गए हैं। शासन की ओर से राजकीय शिक्षकों की स्थानांतरण नीति जारी की गई हैं। इसमें छात्र संख्या के आधार पर स्कूलों में शिक्षकों के स्थानांतरण होंगे।
विज्ञापन
-- -- -
18 जून तक शिक्षक स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद शिक्षकों की सूची तैयार करते हुए स्थानांतरण प्रकि्रया शुरू की जाएगी।
-प्रदीप कुमार मौर्या, डीआईओएस
-- --
स्कूल विषय विशेषज्ञ के रिक्त पद
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिधूना 7
राजकीय हाईस्कूल जुआ 2
राजकीय हाईस्कूल पाता 4
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एरवाकटरा 6
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दिबियापुर 4
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहार 4
राजकीय हाईस्कूल तुर्कीपुर 3
राजकीय हाईस्कूल नसीराबाद 5
राजकीय हाईस्कूल भैंसोल 4
राजकीय इंटर कॉलेज अयाना 9
राजकीय इंटर कॉलेज बिधूना 7
राजकीय इंटर कॉलेज सहार 10
राजकीय इंटर कॉलेज एरवाकटरा 8