फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Body of youth from Bihar found on railway track; suspected to have fallen from a train.

Auraiya News: रेलवे ट्रैक पर मिला बिहार के युवक का शव, ट्रेन से गिरने की आशंका

Mon, 17 Aug 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 17 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Body of youth from Bihar found on railway track; suspected to have fallen from a train.
फोटो-2- अंकित। फाइल फोटो
अछल्दा। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर सोमवार सुबह अछल्दा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर बिहारी के एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस ने ट्रेन से गिरने की आशंका जताई है। आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हादसे की जानकारी परिजन को दी गई। परिजन बिहार से औरैया के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बैसोली में सोमवार सुबह करीब पौने पांच बजे पुलिस को रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना श्रम शक्ति एक्सप्रेस के लोको पायलट ने पुलिस को दी। लोको पायलट ने सूचना रेलवे स्टेशन और अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ और रेलवे गैंगमैन की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को ट्रैक से हटाया। बाद में जीआरपी की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला।
विज्ञापन

आधार कार्ड से युवक की पहचान बिहार के भागलपुर जिले के थाना नाथ नगर क्षेत्र के गांव नया टोला मिर्जापुर निवासी 23 वर्षीय अंकित कुमार पुत्र विवेक यादव के रूप में हुई। मौके पर युवक को टूटा मोबाइल फोन मिला। पुलिस ने परिजन को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में ट्रेन के दरवाजे या पायदान पर बैठने और झपकी आने से संतुलन बिगड़ने से गिर कर मौत होने की आशंका जताई है। जीआरपी प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद परिजन औरैया के लिए रवाना हो गए हैं। परिजन के आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी।

फोटो-2- अंकित। फाइल फोटो

फोटो-2- अंकित। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed