{"_id":"6a8356b2ca39f29f03031eb4","slug":"traffic-jam-caused-by-dcm-truck-getting-stuck-in-height-gauge-auraiya-news-c-211-1-aur1008-149961-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हाइटगेज में डीसीएम फंसने से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हाइटगेज में डीसीएम फंसने से लगा जाम
Tue, 18 Aug 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो-41- हाइटगेज में फंसी डीसीएम।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा। कस्बे की निचली गंग नहर पुल पर सोमवार शाम हाइटगेज में डीसीएम फंसने से करीब 35 मिनट तक जाम लगा रहा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
फफूंद से बिधूना की ओर जा रही डीसीएम की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण हाइटगेज में फंस गई। इससे नहर पुल के साथ-साथ बाजार तक वाहनों की कतार लग गईं। इससे बिधूना व फफूंद की तरफ जाने वाले वाहन पुल के दोनों छोर खड़े हो गए। इस दौरान कई कांवड़ियों के वाहन भी जाम में फंस गए। इससे उन्हें शिवालयों तक जाने में दिक्कत उठानी पड़ी।
इसके अलावा दोपहिया वाहन भी जाम के कारण नहीं निकल सके। राहगीरों ने बताया कि हाइटगेज से नहर पुल व क्रॉसिंग बंद रहने से मुख्य मार्ग पर रोजाना लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने फंसी डीसीएम को निकलवाकर जाम खुलवाया है। (संवाद)