फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Shivalayas resound with chants of 'Bam-Bam Bhole'; crowds throng the temples.

Auraiya News: बम-बम भोले के जयकारे से गूंजे शिवालय, उमड़ी भीड़

Tue, 18 Aug 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 18 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Shivalayas resound with chants of 'Bam-Bam Bhole'; crowds throng the temples.
फोटो -13- भगवान के दर्शन करने के लिए कतार में लगी महिलाए। संवाद
औरैया। सावन के तीसरे सोमवार पर शहर से करीब पांच किमी दूर बीहड़ के बीच स्थित प्राचीन देवकली मंदिर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु भोलेनाथ के जलाभिषेक और दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। लंबी-लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालुओं के मुख से गूंज रहे हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। मंदिर के बाहर मेले जैसा माहौल दिखाई दिया। वहीं देवकली मंदिर पहुंचे एसपी अभिषेक भारती, एएसपी आलोक मिश्रा ने अधीनस्थों के साथ पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लेने के उपरांत भगवान की पूजा-अर्चना की। सुबह के समय कांवड़ लेकर देवकली धाम पर भगवान भोलेनाथ पर जल चढ़ाने जाते कांवरियों के ऊपर पालिकाध्यक्ष ने पुष्पों की बारिश करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

बिधूना में नागपंचमी के पर्व पर शिव मंदिर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। चार बजे से ही कांवरियों और पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं का मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया। मऊ गूरा स्थित देवघट बाबा मंदिर और बिधूना के वनखंडेश्वर मंदिर में कांवरियों के साथ कस्बा व आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। देवघट मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी। मंदिर के पुजारी शरद विज्ञानानंद पुरी पाठक ने बताया कि यह मंदिर अरिंद नदी के तट पर द्वापर युग काल से स्थापित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहार क्षेत्र के जीवेश्वर धाम सिरसानी में मेहंदी घाट कन्नौज और बिठूर से जल लेकर मंदिर में दर्शन करने व जल चढ़ाने के लिए लगी लाइन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इसके अलावा कुदरकोट स्थित भयानक नाथ मंदिर में कांवरियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

फोटो -13- भगवान के दर्शन करने के लिए कतार में लगी महिलाए। संवाद

फोटो -13- भगवान के दर्शन करने के लिए कतार में लगी महिलाए। संवाद

फोटो -13- भगवान के दर्शन करने के लिए कतार में लगी महिलाए। संवाद

फोटो -13- भगवान के दर्शन करने के लिए कतार में लगी महिलाए। संवाद

फोटो -13- भगवान के दर्शन करने के लिए कतार में लगी महिलाए। संवाद

फोटो -13- भगवान के दर्शन करने के लिए कतार में लगी महिलाए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed