{"_id":"6a8353dde9378aff6d07c84a","slug":"bsa-seeks-an-explanation-regarding-the-dispute-that-arose-during-the-flag-hoisting-ceremony-auraiya-news-c-211-1-akb1003-149938-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ध्वजारोहण में हुई बहस में बीएसए ने किया जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ध्वजारोहण में हुई बहस में बीएसए ने किया जवाब तलब
Tue, 18 Aug 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो-5- अमर उजाला में 17 अगस्त को प्रकाशित समाचार।
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। स्वतंत्रता दिवस पर भाग्यनगर बीआरसी पर ध्वजारोहण के नियमों को लेकर बीईओ व शिक्षामित्र के बीच हुई नोकझोंक के मामले का बीएसए ने संज्ञान लिया है। अमर उजाला ने 17 अगस्त के अंक में इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। जिसके बाद बीएसए ने बीईओ से जवाब तलब किया है। साथ ही अब शिक्षामित्र को नोटिस जारी किया जाएगा। मामले में समिति गठित कर जांच होने के भी आसार हैं।
दरअसल, घटना बेला रोड स्थित बीआरसी भाग्यनगर की है। यहां स्वतंत्रता दिवस पर सुबह करीब 8:01 बजे ध्वजारोहण हुआ था। आरोप था कि स्वतंत्रता दिवस के निर्धारित नियमों के तहत तिरंगे को नीचे से ऊपर की ओर ध्वजारोहण के बजाय ध्वज को पहले से ही छत पर ले जाकर बांध दिया गया था और बाद में केवल डोरी खींचकर औपचारिकता पूरी कर दी। मौके पर मौजूद शिक्षामित्र ने वीडियो बनाते हुए इस पर विरोध जताया था।
शिक्षामित्र का तर्क था कि स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण की एक विशिष्ट प्रक्रिया होती है। पहले से बंधे ध्वज को फहराना गणतंत्र दिवस की परंपरा का हिस्सा है। नियमों का उल्लंघन देख उसने आपत्ति जताई थी। इसी बात को लेकर बीईओ दाताराम व शिक्षामित्र के बीच कहासुनी भी हुई। विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद से विभाग में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
दो दिन अवकाश के बाद सोमवार को बीएसए ने बीईओ से इस मामले में जवाब तलब किया। साथ ही शिक्षामित्र को नोटिस जारी करने की तैयारी बनाई है। बीईओ का पक्ष आने के लिए शाम तक का इंतजार भी किया गया।
वर्जन-- --
भाग्यनगर बीआरसी में ध्वजारोहण के दौरान हुए घटनाक्रम को लेकर बीईओ से जवाब मांगा गया है। शिक्षामित्र को भी नोटिस जारी किया जा रहा है।
-संजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

वर्जन