सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Child suffering from vomiting, diarrhea and fever dies

Auraiya News: उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित बच्चे की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 28 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Child suffering from vomiting, diarrhea and fever dies
विज्ञापन
बिधूना। कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मंगलवार शाम एक पांच माह के बच्चे को परिजन बीमारी हालत में लेकर पहुंचे।
Trending Videos

यहां डॉक्टर ने बच्चे को देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजन के अनुसार रुरुगंज में एक प्राइवेट डॉक्टर को दिखाने के बाद बच्चे की हालत बिगड़ी थी। इसके बाद वे सीएचसी पहुंचे थे।
भीखेपुर अजीतमल निवासी नखरीन पत्नी असलम अपने मायके रुरुगंज आई हुई थीं। नखरीन ने बताया कि उनका पांच माह का पुत्र अल्तमश दस्त और बुखार की ग्रस्त था। इलाज के लिए वह उसे रुरुगंज स्थित एक प्राइवेट डॉक्टर के पास लेकर गईं। वहां डॉक्टर ने दवा दी। दवा देने के बाद कुछ देर के लिए बुखार उतरा लेकिन फिर तेज हो गया। बच्चे को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजन बच्चे को बिधूना सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम की मौत की सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही बच्चे का शव अपने घर ले गए। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि बच्चे की मौत की सूचना मिली है। परिजनों द्वारा कार्रवाई करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed