{"_id":"69b990dec83c4e73130aa45d","slug":"domestic-gas-cylinders-burning-in-hotels-and-shops-auraiya-news-c-211-1-ka11004-141429-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: होटलों और दुकानों पर जल रहे घरेलू गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: होटलों और दुकानों पर जल रहे घरेलू गैस सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
फोटो-15-बाबरपुर में घरेलू सिलेंडर का उपयोग करता रेहड़ी दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
अनंतराम। बाबरपुर-अजीतमल क्षेत्र में बाजार की कई दुकानों, चाय स्टॉलों और ढाबों पर घरेलू गैस सिलिंडरों का खुलेआम उपयोग किया जा रहा है।
नियमों के मुताबिक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर केवल व्यावसायिक गैस सिलिंडर का प्रयोग होना चाहिए, लेकिन इसके बावजूद दुकानदार घरेलू सिलिंडरों का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण कारोबारी व्यावसायिक सिलिंडरों का उपयोग करना नहीं चाहते हैं।
घरेलू गैस का उपयोग होने के कारण गैस की कालाबाजारी करने वाले भी सक्रिय हैं। होटलों में गैस का उपयोग ज्यादा होने के कारण आम उपभोक्ताओं को सिलिंडर समय पर भी नहीं मिल पा रहे हैं। पूर्ति निरीक्षक समीर त्रिपाठी का कहना है कि अभी तक ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है। यदि कोई लिखित शिकायत करेगा तो इस पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
Trending Videos