{"_id":"69b99342f4e4b8417d084886","slug":"evaluation-of-up-board-copies-from-today-auraiya-news-c-211-1-ka11004-141444-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन आज से
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। यूपी बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य बुधवार से जिले में शुरू हो जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
इस बार जिले में कुल 315177 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा, जिसमें 171483 हाईस्कूल और 143694 इंटरमीडिएट की कॉपियां शामिल हैं।
मूल्यांकन कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए लगभग 1500 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी को निर्धारित केंद्रों पर समय से पहुंचकर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें शहर के तिलक इंटर कॉलेज व नगर पालिका इंटर कॉलेज और श्री गजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज बिधूना शामिल हैं।
केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल और मूल्यांकन कक्षों में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य ने बताया कि मूल्यांकन कार्य एक अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए रोजाना निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कॉपियां जांची जाएंगी, ताकि समयसीमा के भीतर परिणाम जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ सके।
Trending Videos