सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ramgarh tops in football and Auraiya tops in volleyball

Auraiya News: फुटबॉल में रामगढ़ व वॉलीबॉल में औरैया अव्वल

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 17 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ramgarh tops in football and Auraiya tops in volleyball
फोटो-30-बढि़न स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों की टीम।संवाद
विज्ञापन
एरवाकटरा। बढ़िन स्थित जिला स्टेडियम में मंगलवार को जूनियर बालक व बालिका वर्ग की जिला स्तरीय वॉलीबॉल और फुटबॉल प्रतियोगिता कराई गई। इसमें फुटबॉल में रामगढ़ व वॉलीबॉल में औरैया अव्वल रहा।
Trending Videos

बालक वर्ग के फुटबॉल मुकाबलों में रामगढ़, कटैया, अजीतमल, बिधूना, औरैया व रठगांव की टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही। फाइनल मुकाबले में रामगढ़ की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए कटैया स्टेडियम को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। जबकि कटैया की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉलीबॉल में भी बालक वर्ग के मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। रठगांव, रामगढ़, अजीतमल, कटैया, दिबियापुर व औरैया की टीमों के बीच हुए मुकाबलों में औरैया की टीम ने शानदार तालमेल के दम पर खिताब जीत लिया। जबकि अजीतमल को उपविजेता से संतोष करना पड़ा। बालिका वर्ग में इनफिनिटी एकेडमी की टीम सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ कर विजेता बनी। इसमें रठगांव की टीम ने उपविजेता का स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबॉल में मुकुल यादव, राजीव गुप्ता, मोहम्मद अफजल, राजदीप व शशांक पाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वहीं, फुटबॉल में अजय यादव, मोहित, सिंटू यादव, आदेश परिहार, सौरभ यादव व अमेरिका यादव ने रेफरी के रूप में संचालन किया। पूरे दिन चले मुकाबलों के दौरान स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ रही।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed