{"_id":"69b992e4a882fd6b00010351","slug":"nominated-councillors-in-municipal-bodies-auraiya-news-c-211-1-aur1008-141414-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नगर निकायों में नामित हुए सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नगर निकायों में नामित हुए सभासद
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। लंबी प्रतीक्षा के बाद सरकार ने नगर निकायों में नामित सभासदों की घोषणा कर दी है। इसमें जिले की एक नगर पालिका व छह नगर पंचायतों में नए व पुराने कार्यकर्ताओं को तरजीह दी गई है। इससे नामित सभासद जहां गदगद हैं वहीं, उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।
भाजपा की सरकार में कई निगम, प्रकोष्ठों व विभागों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष जैसे पदों के अलावा नगर निकायों में भी सभासदों के नामों की घोषणा की लंबे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी। इसको लेकर जिला व प्रदेश स्तर पर प्रयास भी किए जा रहे थे। भाजपा संगठन की बैठकों में भी अक्सर मांग होती रही है।
ऐसे में सोमवार को सरकार ने नामित सभासदों की घोषणा कर दी। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और उन्हें अब निगमों व प्रकोष्ठों में भी जल्द अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य पदों पर नियुक्ति को लेकर उम्मीद बढ़ गई है। सोमवार को घोषित नामित सभासदों में औरैया नगर पालिका में आदित्य चतुर्वेदी, विशाल सिंह परिहार, मनोज पोरवाल, राजकुमारी व गोपाल राजपूत, नगर पंचायत बिधूना में नीलेंद्र कुमार, सतीश प्रजापति व सावित्री राजावत को नामित किया गया है।
दिबियापुर नगर पंचायत में कुलदीप पोरवाल, श्रद्धामनु चौहान व सौरभ राजपूत, नगर पंचायत फफूंद में प्रेम गुप्ता, मिथलेश राजपूत व अनुज दुबे को नामित किया है। इसी तरह नगर पंचायत अछल्दा में गौरव श्रीवास्तव, संजय पोरवाल व ओमकार कठेरिया, नगर पंचायत अजीतमल में गीता देवी, राम अनुग्रह सिंह व पंकज त्रिपाठी व नगर पंचायत अटसू में राधेश्याम पोरवाल, श्याम पोरवाल व आशीष तिवारी को नामित किया गया है।
इसमें कई पुराने कार्यकर्ता व पार्टी में सक्रिय रहे लोगों को जगह मिली है। इसके अलावा जातीय संतुलन को भी साधा गया है। इनमें सामान्य, ओबीसी व एससी वर्ग को शामिल किया गया है। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने बताया कि सरकार व संगठन ने कार्यकर्ताओं की निष्ठा और मेहनत का फल दिया है। उम्मीद है सभी नामित सभासद अपनी निकायों में सरकार की मंशा में खरे उतरेंगे।
Trending Videos