सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Did not conduct written examination

Auraiya News: परिषदीय स्कूलों में दूसरे दिन कराई लिखित परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 17 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Did not conduct written examination
विज्ञापन
औरैया। परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं संपन्न कराई जा रही हैं। मंगलवार को दूसरे दिन अलग-अलग विद्यालयों में बच्चों की अच्छी उपस्थिति दर्ज की गई और निर्धारित समय पर लिखित परीक्षाएं कराई गईं।
Trending Videos

अजीतमल क्षेत्र के मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय बेरी धनकर में प्रधानाचार्य मित्र प्रकाश ने बताया कि विद्यालय में कुल 203 छात्र पंजीकृत हैं, जिनमें से 197 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। सुबह की पाली में गणित तथा शाम की पाली में संस्कृत या उर्दू का पेपर कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बिधूना ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सराय प्रथम में गणित की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 118 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 115 उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय रायपुर में कक्षा एक से 5 तक के सभी 76 पंजीकृत छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए।

वहीं, दिबियापुर क्षेत्र के थाना के निकट स्थित प्राथमिक विद्यालय ककराही बाजार में परीक्षा के दूसरे दिन विभिन्न कक्षाओं की परीक्षाएं कराई गईं। प्रथम पाली में कक्षा 2 की गणित तथा कक्षा 3, 4 व 5 की गणित परीक्षा हुई।
द्वितीय पाली में संस्कृत का पेपर कराया गया। विद्यालय में कुल 130 में से 108 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापिका अनीता राजपूत ने बताया कि परीक्षाएं 20 मार्च तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed