फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Drinking water supply affected due to frequent tripping.

Auraiya News: बार-बार ट्रिपिंग होने के चलते पेयजल आपूर्ति प्रभावित

Tue, 18 Aug 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 18 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply affected due to frequent tripping.
फोटो-4- डीएम बृजेश कुमार को मांगपत्र देते चेयरमैन मोहम्मद अनवर।संवाद
फफूंद। कस्बे में कम विद्युत आपूर्ति, बार-बार ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। इससे पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। आए दिन कस्बा में जलापूर्ति प्रभावित रहने से बड़ी संख्या में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद अनवर ने सोमवार को जिलाधिकारी बृजेश कुमार को मांगपत्र सौंपा। विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग रखी।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने मांग पत्र में बताया कि कस्बे को वर्तमान में बहुत कम बिजली मिल रही है। उसमें भी हर पांच से 10 मिनट में ट्रिपिंग होने के कारण नगर पंचायत के नलकूप ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। रात में स्थिति और खराब हो जाती है और निर्धारित समय पर पेयजल आपूर्ति करना मुश्किल हो रहा है। बार-बार ट्रिपिंग के कारण नलकूपों की मोटर फुंकने का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से केशमपुर 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र की लाइन से जुड़े चपटा विद्युत उपकेंद्र का लोड अलग कराने की भी मांग की। ताकि कस्बा में बिजली की आपूर्ति बेहतर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
छह वर्षों से केशमपुर की लाइन पर चपटा सब स्टेशन का लोड
फफूंद कस्बे से करीब तीन किमी दूर स्थित केशमपुर 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र से कस्बे के साथ ही करीब दो सौ से अधिक गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। यहां से फफूंद, पाता, टीकमपुर, जुआ और भैंसोल समेत कई फीडरों को आपूर्ति मिलती है। विद्युत उपभोक्ता कामरेड हरीशचंद्र गुप्ता, नरेश बाबू, गुड्डन दीक्षित, गुड्डू अग्निहोत्री, सोनू गुप्ता व कामिल ने बताया कि करीब छह वर्षों से केशमपुर सब स्टेशन की लाइन पर लगभग आठ किमी दूर स्थित चपटा 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र का लोड भी जोड़ा गया है। दो सब स्टेशनों का अतिरिक्त भार होने के कारण असेनी से केशमपुर आने वाली लाइन में आए दिन फाल्ट होते हैं।

इसका सीधा असर फफूंद कस्बे की बिजली आपूर्ति पर पड़ता है और कई बार घंटों तक बिजली गुल रहती है। कस्बे और क्षेत्र के लोग लंबे समय से चपटा सब स्टेशन का लोड अलग करने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed