{"_id":"69b992c25659674caf09ebb8","slug":"eid-celebrations-in-the-market-festive-shopping-begins-auraiya-news-c-211-1-aur1008-141404-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बाजार में ईद की रौनक, त्योहार की खरीदारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बाजार में ईद की रौनक, त्योहार की खरीदारी शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
फोटो-3-दुकान पर खरीदारी करते ग्राहक।संवाद
विज्ञापन
बिधूना। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद के त्योहार की तैयारियां तेज कर दी हैं। कस्बे के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। लोग कपड़ों से लेकर सेवइयों तक की खरीदारी कर रहे हैं।
ईद के अवसर पर नए कपड़े पहनने की परंपरा को लेकर लोग परिवार सहित बाजार पहुंच रहे हैं। कपड़ों की दुकानों पर युवाओं और महिलाओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। खासतौर पर कॉटन और हल्के कपड़ों की मांग इस बार अधिक बनी हुई है। वहीं, सेवइयों और अन्य खान-पान की चीजों की दुकानों पर भी भीड़ उमड़ रही है। बाजार ईद के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है और लोगों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
दुकानदार मोहम्मद हनीफ ने बताया कि ईद को लेकर ग्राहकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है और लोग बढ़-चढ़कर खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदार समीर ने बताया कि इस बार युवतियां फैंसी और हल्के कपड़ों को अधिक पसंद कर रही हैं। बच्चों के लिए सूट, बूट और शेरवानी की भी अच्छी खासी बिक्री हो रही है।
Trending Videos