सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Electricity supply to 150 villages affected due to frequent faults

Auraiya News: बार-बार फॉल्ट से 150 गांवों की बिजली प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 18 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 150 villages affected due to frequent faults
विज्ञापन
एरवाकटरा। चिरकुआं स्थित 132 केवीए पावरहाउस से आने वाली 33 केवीए लाइन में लगातार फॉल्ट से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। 15 दिनों में तीन बार फॉल्ट और उसे ठीक करने में कई-कई घंटे का समय लगने से करीब 150 गांवों के उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है।
Trending Videos

भटौरा उपकेंद्र की लाइन से जुड़ी 33 केवीए लाइन में आए दिन तकनीकी खराबी सामने आ रही हैं। लाइन खेतों और दूर-दराज क्षेत्रों से होकर गुजरती है। इससे फॉल्ट का पता लगाने में विद्युत कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार छोटे-छोटे फॉल्ट को खोजने में ही घंटों लग जाते हैं। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गुल होने से एरवा कटरा, एरवा कुईली, एरवा टीकुर, समायन, गाजीपुर, उमरैन व दोबामाफी समेत सैकड़ों गांवों में लोगों को मोबाइल चार्ज करने, पेयजल आपूर्ति और रोजमर्रा के कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि 132 केवीए पावरहाउस से एरवाकटरा तक नई 33 केवीए लाइन बनकर तैयार है, लेकिन अब तक उसे जोड़ा नहीं गया है। स्थानीय धर्मेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह यादव, संदीप, प्रदीप सिंह,नरसिंहपाल सिंह, पंकज पांडेय, हरिओम शर्मा, मनोज श्रीवास्तव व आलोक दुबे ने विभाग से जल्द नई लाइन को चालू कर बिजली संकट से राहत दिलाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed