{"_id":"69c974c83819f671cd07a25c","slug":"schools-will-get-hi-tech-laboratories-in-the-new-academic-session-auraiya-news-c-211-1-aur1006-142123-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नए शिक्षण सत्र में स्कूलों को मिलेंगी हाईटेक प्रयोगशालाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नए शिक्षण सत्र में स्कूलों को मिलेंगी हाईटेक प्रयोगशालाएं
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले के राजकीय स्कूलों में नए शिक्षण सत्र से बच्चों को हाईटेक प्रयोगशालाओं की सौगात मिल जाएगी। विभाग की ओर से बनवाए गए भवन रंगाई-पुताई के साथ अब तैयार हो चुके हैं। इनकी हैंडओवर प्रक्रिया पूरी कराते हुए नए सत्र से इनका संचालन शुरू किया जाएगा।
जिले के राजकीय स्कूलों माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईटेक प्रयोगशालाओं के लिए एक साल पहले कवायद शुरू हुई थी। स्कूल की मान्यता के आधार पर स्कूलों में भौतिकी, रसायन व जीव विज्ञान की प्रयोगशालाओं के लिए भवन बनाए गए। अब ये भवन बनकर तैयार हो चुके हैं। इनकी रंगाई-पुताई भी हो चुकी है। जीजीआईसी दिबियापुर में तो प्रयोगशालाएं पूरी तरह से तैयार हो चुकी हैं।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार नए शिक्षण सत्र में इन प्रयोगशालाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्या ने बताया कि प्रयोगशालाएं तैयार हो चुकी हैं। इन्हें जल्द हैंडओवर किया जाएगा। किसी तरह की कोई कमी न रहे, इसे लेकर गहनता से जांच की जा रही है। प्रधानाचार्यों को भी इस संबंध में पत्राचार किया गया है।
Trending Videos