{"_id":"6a343a76fca83c20c3092534","slug":"eo-halts-construction-following-complaints-about-substandard-materials-auraiya-news-c-211-1-aur1008-146808-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: घटिया सामग्री की शिकायत पर ईओ ने रुकवाया निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: घटिया सामग्री की शिकायत पर ईओ ने रुकवाया निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो-33- ईओ से शिकायत करते मोहल्लावासी।संवाद
- मोहल्ले के लोगों ने जताया विरोध, तब हरकत में आए अधिकारी
- पूरे दिन बना रहा गहमागहमी का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल। नगर पंचायत के मोहल्ला लक्ष्मी नगर में निर्माणाधीन गली में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। इस पर ईओ ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी और ठेकेदार को नोटिस दिया।
मोहल्ले के निवासी अनुराग तिवारी, रामखुशी व अवनीश सहित अन्य लोगों ने पंचायत कार्यालय पहुंचकर ईओ प्रदीप कुमार गौतम से शिकायत की। मोहल्ले के लोगों का आरोप था कि ठेकेदार घटिया सामग्री का प्रयोग कर गली का निर्माण करा रहा है। इस कार्य को तत्काल रुकवाने व गुणवत्तापूर्ण सामग्री के प्रयोग किए जाने की मांग उठाई गई।
वार्ड सभासद प्रतिनिधि लालजी गुप्ता ने भी ईओ से मौखिक शिकायत करते हुए निर्माण कार्य में घटिया सामग्री करने का आरोप लगाया। इस संबंध में ईओ प्रदीप कुमार गौतम ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। उधर, जेई हरनाम यादव ने बताया कि निर्माण कार्य में प्रयोग की जा रही लोकल ईंट प्रतिबंधित है। इसे हटवाकर मानक के अनुरूप झांसी की ईंट लगवाई जाएगी।(संवाद)