सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Horrific accident on Yamuna Expressway father and son died after car collides with bus

Auraiya: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस में कार टकराने से पिता-पुत्र की मौत, परिजन मथुरा के लिए रवाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 19 Jun 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
सार

Auraiya News: यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा के पास रोडवेज बस में कार टकराने से दिबियापुर के व्यवसायी और उनके बेटे की मौत हो गई। दोनों पिता-पुत्र दिल्ली जा रहे थे। घटना की खबर मिलते ही परिजन मथुरा के लिए रवाना हो गए हैं।

Auraiya Horrific accident on Yamuna Expressway father and son died after car collides with bus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की भोर दिबियापुर निवासी व्यवसायी परमहंस पांडेय और उनका बेटा पुष्पेंद्र दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी के परिजन मथुरा के लिए रवाना हो गए। वहीं, घर में मौत की सूचना के बाद कोहराम मच गया।


मथुरा बलदेव थाना क्षेत्र के बरौली गांव (माइलस्टोन 136) के पास तड़के करीब तीन बजे सुल्तानपुर डिपो की रोडवेज बस के पीछे अनियंत्रित किआ कार इतनी तेजी से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर लोग मदद के लिए दौड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन मथुरा के लिए रवाना
हालांकि, तब तक दिल्ली में रहकर कारोबार संभालने वाले पिता-पुत्र दम तोड़ चुके थे। इस ह्रदय विदारक हादसे की खबर जैसे ही दिबियापुर पहुंची, पूरे गांव में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मथुरा के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed