सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Establish Hanuman Chalisa centres from cities to villages: Togadia

शहर से लेकर गांव तक स्थापित करें हनुमान चालीसा केंद्र : तोगड़िया

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 29 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Establish Hanuman Chalisa centres from cities to villages: Togadia
प्रवीण तोगड़िया का स्वागत करते लोग
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कस्बे में उस समय खासा उत्साह देखने को मिला जब प्रवीण तोगड़िया ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय व विवेक तिवारी के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सामूहिक हनुमान चालीसा अभियान को व्यापक स्तर पर चलाए जाने पर जोर दिया। बोले कि शहर से लेकर गांव तक हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित करें।


अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि भारत के हर गांव और शहर की हर कॉलोनी में हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित किए जाएं। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों के माध्यम से हिंदू समाज को एकजुट किया जाएगा। परिवारों की सुरक्षा, समृद्धि, सम्मान एवं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि करीब दो हजार वर्ष पहले पूरी दुनिया में हिंदू समाज था लेकिन आज 800 करोड़ की आबादी में केवल लगभग 100 करोड़ हिंदू ही बचे हैं। सम्मान के दौरान उन्होंने समाज के गरीब वर्ग की मदद पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सुंदरकांड पाठ से जुड़े हर परिवार से एक-एक मुट्ठी अनाज एकत्र किया जाए। इस पहल से बड़े स्तर पर अनाज संग्रह होगा। जिससे जरूरतमंदों की तत्काल सहायता की जा सकेगी।
विज्ञापन


इस दौरान बाबरपुर कस्बे का नाम बदलने की मांग भी स्थानीय लोगों द्वारा उठाई गई। इस पर उन्होंने कहा कि यदि जनता इस संबंध में मुहिम चलाती है तो वे मुख्यमंत्री से बात कर इस मांग को पूरा कराने का प्रयास करेंगे। वहीं, जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने भी इस मुद्दे पर अभियान चलाने की बात कही। इस मौके पर उनका स्वागत व सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय, विवेक तिवारी, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि अखिलेश चक, स्वदेश पोरवाल, सौरभ भूषण शर्मा, राजकुमार दुबे, अवधेश भदौरिया, यशवीर सिंह शिकरवार, नीरज त्रिपाठी, अनिल दीक्षित, मुकेश दीक्षित समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed