{"_id":"6a32e57e78f92553c00e59c8","slug":"motorcyclists-returning-with-paneer-for-their-nephews-wedding-collided-with-a-tree-one-died-auraiya-news-c-211-1-aur1009-146756-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: भतीजों की शादी के लिए पनीर लेकर लौट रहे बाइक सवार पेड़ से टकराए, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: भतीजों की शादी के लिए पनीर लेकर लौट रहे बाइक सवार पेड़ से टकराए, एक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो-36- सर्वेश चंद की फाइल फोटो।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ पर गांव भसौरा पुल के पास बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया।
भतीजों की शादी समारोह की तैयारियों के लिए बाइक से पनीर लेकर लौट रहे दो रिश्तेदारों की बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक चाचा की मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। वहीं हादसे के बाद बुधवार को दोनों शादियां स्थगित कर दी गईं।
कन्नौज जनपद के विशनगढ़ थाना क्षेत्र के धीरपुर नगरिया निवासी सर्वेश चंद (56) मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में तैनात थे। वह मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के गांव ब्यूतीखुर्द निवासी अमर दयाल (65) के रिश्तेदार थे। बुधवार को दोनों बिधूना बाजार से करीब 15 किलो पनीर खरीदकर बाइक से रामगढ़ स्थित एक गेस्ट हाउस जा रहे थे।
इसी दौरान गांव भसौरा पुल के पास मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टरों ने सर्वेश चंद को मृत घोषित कर दिया, वहीं अमर दयाल को गंभीर हालत में सैफई के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिजन के अनुसार गांव नगला मोहन निवासी उदयवीर सिंह की दो बेटियों की शादी थी। इसमें सर्वेश चंद के भतीजे विपिन और अमर दयाल के भतीजे टीटू की बरात बुधवार को रामगढ़ स्थित गेस्ट हाउस में आनी थी। दोनों रिश्तेदार हलवाई के लिए पनीर और अन्य जरूरी सामान लेने बिधूना आए थे। मृतक के भाई दिनेश चंद्र ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे उनकी सर्वेश से फोन पर बात भी हुई थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद सड़क किनारे गहरे गड्ढे में चली गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।