{"_id":"6a32e3cc4825d91ff509483d","slug":"youths-body-found-hanging-from-a-noose-auraiya-news-c-211-1-aur1009-146742-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फंदे से लटका मिला युवक का शव
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो-29- विपिन की फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अप्रैल में ही उसकी शादी हुई थी।
गांव बहादुरपुर निवासी विपिन उर्फ शुक्ला (28) का शव मंगलवार रात फंदे से लटक कर जान दे दी। बुधवार सुबह पुलिस ने जांच के बाद शव को फंदे से नीचे उतार लिया। मृतक के चाचा प्रहलाद ने बताया कि विपिन अपने पिता अनिल, मां आशा देवी, छोटी बहन गोल्डी और छोटे भाई अंकित के साथ मुंबई के पनवेल रेलवे स्टेशन की एक कैंटीन चलाता था।
उन्होंने बताया कि उसकी शादी इसी वर्ष अप्रैल माह में थाना क्षेत्र के गांव तुलसीपुर निवासी सोनम के साथ हुई थी। विवाह के बाद वह पत्नी के साथ मुंबई चला गया था। करीब पांच दिन पहले ही वह गांव लौटा था। घटना के समय उसके माता-पिता और छोटा भाई और बहन मुंबई में थे, पत्नी सोनम अपने मायके तुलसीपुर गई हुई थी। घर पर विपिन अकेला था। घटना की जानकारी के बाद परिजन गांव के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। मौत के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।