{"_id":"6a32e513437e743d3000f5a5","slug":"father-jailed-for-beating-daughter-and-throwing-her-into-patna-canal-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1559660-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बेटी को पीट कर पटना नहर में फेंकने वाले पिता को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बेटी को पीट कर पटना नहर में फेंकने वाले पिता को जेल
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औरैया। बहन को गलत रास्ते पर ले जाने के आरोप में बड़ी बेटी को पीटकर पटना नहर में फेंकने वाले पिता को पुलिस ने पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कानपुर देहात स्थित कोतवाली शिवली क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को पीटकर अधमरा करने वाले आरोपी पिता को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार आरोपी पिता अपनी बड़ी बेटी को बिधूना स्थित उसकी बुआ के घर छोड़ने के लिए स्कूटी से निकला था।
बेटी का आरोप था कि रास्ते में बडेराहार और बूंचपुर गांव के बीच पिता ने स्कूटी रोकी और उसको पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद पटना नहर में फेंक कर भाग निकले। नहर में पानी कम होने से वह किसी तरह बाहर निकली। राहगीरों की सूचना पर बेला पुलिस गंभीर हालत में उसे सीएचसी ले गई। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए पिता ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि घायल बेटी उसकी छोटी बेटी को गलत रास्ते पर ले जाना चाहती थी। कई बार उसने छोटी बेटी से गलत वीडियो भी बनवाए थे। कई बार मना करने पर भी वह नहीं मानी। इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस जांच में किशोरी के किन्नर होने की बात गलत निकली। थाना प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ के बाद पिता को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।