सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Parcel container collides with dumper after driver dozes off; three injured.

Auraiya News: झपकी आने से डंपर से टकराया पार्सल कंटेनर, तीन घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 17 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Parcel container collides with dumper after driver dozes off; three injured.
फोटो-18- हाईवे पर क्षतिग्रस्त खड़े वाहन मौजूद पुलिस फोर्स। संवाद
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली क्षेत्र से निकले कानपुर-इटावा हाईवे स्थित गांव जनेतपुर के पास मंगलवार देर रात कानपुर से दिल्ली जा रहा एक पार्सल कंटेनर आगे चल रहे डंपर से जा टकराया। हादसे में कंटेनर चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का कारण झपकी आना बताया जा रहा है।

कानपुर देहात स्थित थाना मंगलपुर क्षेत्र के गांव कौरू जलालपुर निवासी कंटेनर चालक सुरेंद्र कुमार (58) कानपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। रात करीब 12 बजे गांव जनेतपुर के सामने चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन पर नियंत्रण खो गया और वह आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा घुसा। टक्कर से कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के समय कंटेनर में चालक के साथ फिरोजाबाद स्थित थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव रैपुरा निवासी सोनू शर्मा और कृष्णा भी सवार थे। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली के इंडियन ऑयल चौकी प्रभारी गणेश गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। वहीं, घायलों के परिजन को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन

हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने क्षतिग्रस्त कंटेनर को सड़क से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा करवा दिया, जिससे यातायात बहाल हो सका। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि घायलों के परिजन को सूचना दे दी गई है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटा दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed