सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fault in main line caused power outage for 15 hoursFault in main line caused power outage for 15 hours

Auraiya News: मेन लाइन में फॉल्ट से 15 घंटे ठप रही बिजली

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 09 Mar 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Fault in main line caused power outage for 15 hoursFault in main line caused power outage for 15 hours
विज्ञापन

Trending Videos
कंचौसी। असेनी पावर हाउस से जुड़े नौगवा फीडर की मेन लाइन में रविवार रात करीब आठ बजे फॉल्ट होने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर सोमवार सुबह पहुंची विभाग की टीम ने फॉल्ट ढूंढकर करीब 15 घंटे बाद आपूर्ति बहाल की।

ग्रामीणों ने बताया कि फॉल्ट होने से फीडर से जुड़े अमरपुर, पुरवा महिपाल व कंचौसी के लोगों को पूरी रात परेशानियों का सामना करना पड़ा। आपूर्ति ठप हो जाने से ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। सोमवार सुबह बिजली विभाग की टीम ने मरम्मत का कार्य शुरू किया। आपूर्ति बाधित होने से लोगों को पानी के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। लगातार 15 घंटे आपूर्ति ठप रहने से लोगों के मोबाइल भी डिस्चार्ज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




जेई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अमरपुर गांव के पास मेन लाइन में फॉल्ट आने से रविवार रात आपूर्ति बाधित हो गई थी। सोमवार सुबह पेट्रोलिंग के बाद फॉल्ट ठीक कराया गया। सुबह करीब 11 बजे आपूर्ति बहाल करा दी गई।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed