{"_id":"6a061a8cb7c120314d03c487","slug":"fire-broke-out-in-a-closed-house-household-goods-and-jewellery-were-burnt-auraiya-news-c-211-1-aur1008-144894-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बंद घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान और जेवरात जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बंद घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान और जेवरात जले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एरवाकटरा। उमरैन कस्बे में बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे सर्राफा कारोबारी के बंद मकान में आग की लपटें देख खलबली मच गई। मौके पर पहुंचे पड़ोस में रहने वाले परिवारीजनों ने सबमर्सिबल व आसपास के प्रतिष्ठानों पर लगे अग्निशमन सिलिंडरों की मदद से एक घंटे में आग पर काबू पाया।
उमरैन निवासी विमलेश कौशल की बाजार में सर्राफा की दुकान है। उनके किशनी रोड स्थित मकान के अगले हिस्से में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा संचालित है जबकि पीछे के हिस्से में परिवार रहता है। बृहस्पतिवार को विमलेश कौशल के बेटे प्रिंस कौशल की ससुराल में शादी थी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रिंस अपनी पत्नी शिवा, मां साधना तथा छोटी बहनों सृष्टि व वेबो के साथ एरवाकटरा गए हुए थे। विमलेश कौशल सुबह घर में ताला बंद कर दुकान पर चले गए थे।
परिजन प्रिंस कौशल ने बताया कि कमरे में रखा बेड, कपड़े, गृहस्थी का सामान, जरूरी कागजात तथा जेवरात जलकर राख हो गए। घटना की सूचना के करीब दो घंटे बाद तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची।
Trending Videos