सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The heat is making life miserable, the mercury has reached 42 degrees.

Auraiya News: गर्मी कर रही बेहाल 42 डिग्री पहुंचा पारा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The heat is making life miserable, the mercury has reached 42 degrees.
फोटो-31- सूरज की तपन से बचने को गमछा ओढ़कर निकलते राहगीर। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। भीषण गर्मी और उमस के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह बुधवार की अपेक्षा एक डिग्री अधिक रहा।
Trending Videos


पिछले तीन दिनों से तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह सूरज के तेवर गर्म हो रहे हैं और दोपहर में लोग तपन के चलते घरों कैद हो जा रहे हैं। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 तथा न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार को फिर तापमान बढ़कर अधिकतम 42 और न्यूनतम 27 डिग्री पहुंच गया। हवा की रफ्तार करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।

बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बुधवार को जिले में कहीं-कहीं बूंदाबांदी और कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे लेकिन इसके बावजूद मौसम में गर्मी बनी हुई है। वहीं अस्पतालों में भी गर्मी से प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सीएचसी में डॉ. विकास मिश्रा ओपीडी में आने वाले मरीजों को गर्मी से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed