सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The DM removed the escort vehicle and banned non-essential meetings.

Auraiya News: डीएम ने एस्काॅर्ट की गाड़ी हटाई गैर जरूरी बैठकों पर रोक लगाई

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
The DM removed the escort vehicle and banned non-essential meetings.
फोटो-33-डीएम बृजेश कुमार। संवाद
विज्ञापन
औरैया। देश में ऊर्जा संरक्षण और ईंधन की बचत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर दिखने लगा है। औरैया के जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने एक सराहनीय पहल करते हुए अपने सुरक्षा काफिले (एस्कॉर्ट) से अतिरिक्त गाड़ी हटा दी है। साथ ही जरूरी बैठकों को वर्चुअल माध्यम से करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गैर जरूरी बैठकों को टालने के लिए कहा है।
Trending Videos

जिलाधिकारी ने निर्णय लिया है कि अब वह एक ही सरकारी वाहन से आवागमन करेंगे। उनके इस फैसले का मुख्य उद्देश्य डीजल व पेट्रोल की बर्बादी को रोकना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब देश के शीर्ष नेतृत्व ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है तो जिला स्तर पर भी अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि वह सरकारी संसाधनों का उपयोग न्यूनतम और प्रभावी ढंग से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईंधन बचाने की इस मुहिम को दफ्तरों तक ले जाते हुए जिलाधिकारी ने जिले के सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। कहा कि अनावश्यक आवाजाही को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा बैठकें ऑनलाइन (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) माध्यम से की जाएं। यदि भौतिक रूप से बैठक अनिवार्य हो तो केवल उन्हीं अधिकारियों को बुलाया जाए जिनका उस विषय से सीधा सरोकार हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed