सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Gas agency computer operator jailed for storing cylinders at home

Auraiya News: घर में सिलिंडर भंडारण में गैस एजेंसी के कंप्यूटर ऑपरेटर को जेल

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 14 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Gas agency computer operator jailed for storing cylinders at home
फोटो-34-आरोपी शिवम। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
औरैया। जिले में गैस किल्लत के बीच कालाबाजारी के आरोपी एक गैस एजेंसी के कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम कुमार को पुलिस ने पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Trending Videos

सदर कोतवाली क्षेत्र के जैतापुर गांव स्थित घर में अवैध रूप से घरेलू सिलिंडर जमा किए गए थे। वहीं, पुलिस अब आरोपी एजेंसी मालिक की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर संयुक्त छापा मारी में प्रशासन की टीम उस वक्त दंग रह गई, जब सदर कोतवाली के गांव जैतापुर निवासी शिवम कुमार दीक्षित के घर में भूसे वाले कमरे से सिलिंडरों का जखीरा मिला। टीम ने मौके से 28 इंडेन गैस सिलिंडर बरामद किए थे। इसमें नौ भरे और 19 खाली सिलिंडर थे। घनी आबादी के बीच बिना किसी सुरक्षा मानकों के किया गया यह भंडारण किसी बड़े हादसे को दावत दे रहा था।
पकड़े गए आरोपी शिवम ने स्वीकार किया कि वह श्री दर्शन इंडेन गैस सर्विस में सेल्समैन और कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम करता है। अधिक मुनाफा कमाने और बाजार में सिलिंडरों की कालाबाजारी करने के उद्देश्य से वह घर से ही अवैध वितरण कर रहा था।
पुलिस की जांच में एजेंसी के मालिक अजीत कुमार मिश्रा की संलिप्तता मिलने पर दोनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया था। शुक्रवार को आरोपी शिवम को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे इटावा जेल भेज दिया गया।
कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि एजेंसी मालिक की गिरफ्तारी के लिए टीमें काम कर रहीं हैं। जल्द कार्रवाई की जाएंगी।
---
बिधूना के मामले में होगी एफआईआर
बृहस्पतिवार को एसडीएम गरिमा सोनकिया और सीओ पी. पुनीत मिश्रा ने भरथना रोड स्थित एक मकान से 19 सिलिंडर और 800 लीटर डीजल पकड़ा था। शुक्रवार शाम तक इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज नहीं कराई जा सकी। सीओ ने बताया कि इसकी प्रक्रिया चल रही है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के उपरांत तहरीर प्राप्त कर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed