{"_id":"69b847925a2590576c02d787","slug":"holi-special-train-stopped-for-five-minutes-due-to-non-closing-of-gate-auraiya-news-c-211-1-aur1008-141367-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फाटक बंद न होने से पांच मिनट खड़ी रही होली स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फाटक बंद न होने से पांच मिनट खड़ी रही होली स्पेशल ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो-24-रेलवे ट्रैक पर लगी वाहनों की कतार।संवाद
विज्ञापन
अछल्दा। अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार सुबह रेलवे फाटक बंद न होेने से बांद्रा टर्मिनल होली स्पेशल एक्सप्रेस पांच मिनट तक आउटर पर रोकनी पड़ी। असल में कई ट्रेनों के गुजरने से क्रॉसिंग के दोनों तरफ जाम लगा रहा। ऐसे में फाटक खुला तो दोबारा समय पर बंद नहीं हो सका।
रेलवे क्रॉसिंग का फाटक सोमवार सुबह 8:50 बजे बंद हुआ। इसके बाद लगातार ट्रेनों के आवागमन से देर तक गेट नहीं खोला गया। इससे अछल्दा-फफूंद व बिधूना मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लगभग 28 मिनट बाद 9:18 बजे फाटक खोला गया। इससे ट्रैक पर जाम लग गया। इस बीच कानपुर से इटावा की तरफ जा रही बांद्रा टर्मिनल होली स्पेशल एक्सप्रेस आ गई, लेकिन फाटक बंद न होने से उसे पांच मिनट के लिए आउटर के होम सिग्नल पर रोकना पड़ा।
सूचना पर पहुंचे आरपीएफ कांस्टेबल ने आननफानन में फाटक को 9:26 बजे बंद कराया। इसके बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इस दौरान अस्पताल से गांव दिलीपपुर मरीज छोड़ने जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। ट्रेन के रवाना होने के बाद खोले गए फाटक से लोगों को जाम से निजात मिल सकी।
Trending Videos