सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Home guard's wife dies after falling from bike

Auraiya News: बाइक से गिरकर होमगार्ड की पत्नी की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 03 Mar 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Home guard's wife dies after falling from bike
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। बेला रोड पर मंगलवार सुबह बाइक से गिरकर 50 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। होमगार्ड पति एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए।
Trending Videos




अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव सती पुरवा निवासी अमरचंद होमगार्ड हैं। मंगलवार सुबह अपनी पत्नी रमाकांति देवी के साथ बाइक से कन्नौज जिले के गांव मधेपुर ससुराल जा रहे थे। वहां उन्हें एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होना था। जैसे ही वह बेला गांव के पास पहुंचे, अचानक रमाकांति देवी बाइक से गिर पड़ीं, इससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। अमरचंद ने एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना पहुंचाया, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिला की मौत की सूचना मिलते ही उनकी बेटी रिंकी अस्पताल पहुंच गई और रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। मृतका के दो बेटे प्रदीप व संदीप तथा एक बेटी रिंकी है। अमरचंद ने बताया कि वह इस समय ककोर में ड्यूटी पर तैनात हैं और सुबह ससुराल पक्ष में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। परिजन ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इन्कार करते हुए पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed