{"_id":"6a78c257089425272007a154","slug":"humid-conditions-throughout-the-day-followed-by-heavy-rain-in-the-evening-brought-relief-from-the-heat-auraiya-news-c-211-1-aur1008-149600-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दिनभर उमस, शाम को झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दिनभर उमस, शाम को झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत
Sun, 09 Aug 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो-48- बारिश से सड़क पर हुआ जलभराव।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। जिलेभर में रविवार को पूरे दिन तेज धूप व उमस से लोग बेहाल रहे। शाम करीब 5:20 बजे अचानक काले बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब 25 मिनट तक हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दी। साथ ही सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। बिधूना में दुकानों के सामने भी पानी भर गया। इसके बाद रुक-रुककर देर रात तक बारिश होती रही।
बिधूना कस्बा के भगत सिंह चौराहे पर कुछ देर के लिए तालाब जैसी स्थिति बन गई। हालांकि बारिश बंद होते ही कुछ देर बाद पानी निकल गया। नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा ने बताया कि तेज बारिश के दौरान कुछ स्थानों पर जलभराव हो जाता है, लेकिन बारिश बंद होने के बाद तत्काल पानी निकल जाता है। कुछ ऐसी ही स्थिति दिबियापुर, बेला, कुदरकोट में देखने को मिली।
कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी 81 प्रतिशत रही, जबकि हवा की गति करीब नौ किमी प्रति घंटे रही। रविवार को 1.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दो दिन पहले तापमान करीब 30 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा। रविवार को हुई बारिश से मौसम में फिर ठंडक आने की संभावना है और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिलेगी।
बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। धान की फसल के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। बाजरा और मक्का की फसल के लिए भी बारिश का पानी लाभदायक बताया जा रहा है। वहीं, तिल की फसल के लिए अधिक बारिश नुकसानदायक साबित हो सकती है।