फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Khatu Shyam special train from today, seats full

Auraiya News: खाटू श्याम स्पेशल ट्रेन आज से, सीटें फुल

Sun, 09 Aug 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 09 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Khatu Shyam special train from today, seats full
दिबियापुर। खाटू श्याम स्पेशल ट्रेन का संचालन 10 अगस्त से शुरू हो रहा है। इस ट्रेन में पहले दिन का आरक्षण फफूंद स्टेशन से फुल हो गया है। अब यात्रियों को फतेहपुर या प्रयागराज से आरक्षण करवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

फफूंद स्टेशन के आरक्षण काउंटर से बड़ी संख्या में यात्री इस ट्रेन से जाने के लिए रिजर्वेशन कराने आ रहे हैं, लेकिन वेटिंग देखकर लौट जाते हैं। यात्रियों का कहना है कि 10 अगस्त को पहले ही दिन ट्रेन में वेटिंग लग गई। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से इस स्पेशल ट्रेन को नियमित चलाने की मांग की है। यह ट्रेन फफूंद स्टेशन पर सोमवार की रात 9:20 बजे आएगी।
विज्ञापन

उधर, सोमवार शाम फफूंद स्टेशन पर खाटू श्याम स्पेशल ट्रेन के ठहराव पर रविवार को एक निजी कार्यक्रम में आए सांसद जितेंद्र दोहरे ने बताया कि छह महीने पहले वे रेल मंत्री से मिले थे। तब यात्रियों की तीर्थ सुविधा को देखते हुए उन्होंने इस ट्रेन सहित अन्य ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी थी। बताया कि फफूंद स्टेशन पर प्रयागराज-इंदौर स्पेशल ट्रेन सहित अन्य ट्रेनों के ठहराव के लिए भी रेलमंत्री व मंडल रेल प्रबंधक को पत्र लिखा है। जल्द ही सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed