फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Inter-district robber arrested; cash recovered.

Auraiya News: अंतरजनपदीय लुटेरा गिरफ्तार, नकदी बरामद

Sun, 09 Aug 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 09 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Inter-district robber arrested; cash recovered.
फोटो-19- लूट का आरोपी ज्ञानेंद्र उर्फ साहिल। स्रोत:पुलिस
औरैया। सदर कोतवाली पुलिस ने चेन लूट की वारदात करने वाले एक अंतरजनपदीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने तमंचा दो कारतूस व नकदी और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। आरोपी ने घटना को 30 जुलाई को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि 30 जुलाई को अजीतमल के हजरतपुर निवासी रघुनंदन सिंह अपनी बहन और बेटी के साथ औरैया जा रहे थे, तभी मिहौली ओवरब्रिज के पास बिना नंबर की बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बहन के गले से सोने की चेन लूट ली थी। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। हाईवे सहित अन्य जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी की पहचान की।
विज्ञापन

शनिवार देर रात कोतवाल राजकुमार सिंह, देवकली चौकी प्रभारी संजीव कुमार फोर्स के साथ देवकली तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जालौन की तरफ से काले रंग की अपाचे बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने जालौन चौराहे की ओर गाड़ी दौड़ा दी। इस दौरान उनकी बाइक फिसल कर गिर गई। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी की पहचान कानपुर स्थित थाना घाटमपुर क्षेत्र के शीतलपुर निवासी ज्ञानेंद्र उर्फ साहिल के रूप में हुई है। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने साथी कानपुर पनकी निवासी दीपक कश्यप के साथ मिलकर मिहौली ओवरब्रिज के पास वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के साथी की तलाश में पुलिस जुटी है। जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-----
वारदात को अंजाम देने के बाद कानपुर में बेच दी थी चेन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लूटी गई चेन को उसके साथी ने कानपुर में बेचा था, जिसमें उसके हिस्से में 55 हजार रुपये आए थे। इन्हीं रुपयों में से 36 हजार रुपये डाउन पेमेंट देकर उसने दो दिन पहले ही यह नई अपाचे बाइक किस्तों पर खरीदी थी। वहीं, तलाशी में मिले 15,150 रुपये भी लूट के हिस्से के ही शेष बचे रुपये हैं।

----
कई जिलों में दे चुका है वारदातों को अंजाम
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी अंतरजनपदीय गिरोह का सदस्य है। उसने बांदा और जालौन में दो जुलाई को चेन लूट की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है। आरोपी के खिलाफ औरैया, जालौन और बांदा कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज हैं।

फोटो-19- लूट का आरोपी ज्ञानेंद्र उर्फ साहिल। स्रोत:पुलिस

फोटो-19- लूट का आरोपी ज्ञानेंद्र उर्फ साहिल। स्रोत:पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed