{"_id":"69c9732bb0975ed4810d2934","slug":"jalauns-watermelon-started-coming-in-the-market-auraiya-news-c-211-1-aur1006-142147-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बाजार में आने लगा जालौन का तरबूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बाजार में आने लगा जालौन का तरबूज
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो-20- दुकान पर रखे तरबूज। संवाद
विज्ञापन
औरैया। गर्मी के दिनों में लोग अपने आहार में फलों को शामिल करते हैं। ऐसे में तरबूज की डिमांड बढ़ जाती है। इन दिनों पड़ोसी जिले जालौन से तरबूज की आवक शुरू हुई है लेकिन डिमांड ज्यादा होने की वजह से तरबूज का भाव 60 रुपये किलो चल रहा है।
जालौन जनपद में यमुना नदी किनारे बड़ी तादाद में तरबूज व खरबूजे की खेती जाती है। जहां से औरैया मंडी में तरबूज की आवक होती है। पिछले एक सप्ताह से ही मंडी में तरबूज का आना शुरू हुआ है लेकिन कम आवक के चलते यह कुछ दुकानों पर ही नजर आ रहा है। उधर डिमांड ज्यादा होने की वजह से तरबूज का भाव भी 60 रुपये प्रति किलो चल रहा है। तीन से चार किलो के एक फल को खरीदने के लिए ग्राहकों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है।
फल विक्रेता अवधेश कुमार ने बताया कि तरबूज का भाव 60 रुपये किलो चल रहा है। जालौन से आने वाले तरबूज की मंडी में आवक फिलहाल कम है। जल्द ही आवक बढ़ने के साथ भाव में गिरावट होगी।
Trending Videos