{"_id":"69c9734dbaf5d9c814056264","slug":"mechanic-dies-in-bike-collision-auraiya-news-c-211-1-ka11004-142166-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बाइक की टक्कर से मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बाइक की टक्कर से मिस्त्री की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली के गांव जनेतपुर नेशनल हाईवे पर रविवार रात लगभग 9:30 बजे ढाबे के सामने सड़क पार कर रहे एक मिस्त्री को मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। घायल को पुलिस जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित मृत घोषित कर दिया।
मोहल्ला नारायणपुर निवासी इसरार उर्फ टैनी (50) हाईवे किनारे बड़ी गाड़ियों में ग्रीसिंग का काम करते थे। रविवार रात करीब नौ बजे बजे वह गांव जनेतपुर के पास सड़क पैदल पार कर रहे थे। इसी दौरान इटावा से कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उनकी जान चली गई। अस्पताल पहुंचे परिजन में चीख-पुकार मच गई।
कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक बाइक लेकर भाग गया। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी (संवाद)
Trending Videos