{"_id":"69c18b5f9cadb053290485f4","slug":"more-than-300-women-were-duped-in-the-name-of-jobs-auraiya-news-c-211-1-aur1009-141754-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नौकरी के नाम पर 300 से ज्यादा महिलाओं से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नौकरी के नाम पर 300 से ज्यादा महिलाओं से ठगी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-7-कोतवाली के बाहर महिलाओं को समझाते एएसपी आलोक मिश्रा। स्रोत : वीडियो ग्रैब
-कोतवाली पहुंची महिलाओं को अपर पुलिस अधीक्षक ने दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। आईटी सेक्टर नाम के एक कथित संस्थान ने शहर सहित आसपास गांव के सैकड़ों महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया है। इस दौरान कोतवाली पहुंची महिलाओं को देख अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा कार्रवाई का आश्वासन देकर पांच बजे के बाद आने की बात कही। एएसपी का कहना है कि महिलाओं की समस्या को सुना गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कराई जा रही है।
पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि दो साल पहले उन्हें आईटी सेक्टर में सरकारी और लिमिटेड पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया था। इसके बदले किसी से 75 हजार, किसी से एक लाख, तो किसी से 60 हजार रुपये वसूले गए। बताया कि जिले से ही लगभग 50 लाख रुपये की ठगी की गई है, जबकि फफूंद और अन्य क्षेत्रों को मिलाकर यह आंकड़ा और बड़ा हो सकता है।
Trending Videos