सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Notices have been issued to 1091 voters

Auraiya News: 1091 मतदाताओं को जारी हो चुके नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 11 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Notices have been issued to 1091 voters
विज्ञापन
दिबियापुर। एसआईआर के तहत नगर पंचायत दिबियापुर कार्यालय के सभागार में दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई की जा रही है। अभियान के तहत अब तक 1091 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं।
Trending Videos


नगर पंचायत के बूथ संख्या 111 से 131 तक के बीएलओ की उपस्थिति में इन मामलों का निराकरण किया जा रहा है। यहां 1091 मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इनसे मैपिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज मांगे गए थे, जिसमें से 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष मामलों में दस्तावेजों के अभाव के कारण मतदाता अपने कागजात तैयार कर जमा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अतिरिक्त तार्किक विसंगतियों वाले लगभग 1400 मतदाताओं को भी नोटिस दिए गए हैं। इनमें ऐसे मामले शामिल हैं, जहां छह से अधिक बच्चे हैं या पिता-पुत्र की उम्र में अधिक अंतर है। इन मामलों पर भी सुनवाई जारी है।

सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी समीर कुमार त्रिवेदी ने बताया कि मतदाता सूची से जुड़े सभी मामलों को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निपटाया जा रहा है।
छह मार्च तक लिए जाएंगे दावे आपत्तियां : डीएम
औरैया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें निर्वाचन आयोग द्वारा संशोधित तिथियों की जानकारी दी।
बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावलियों के विशेष वृहद पुनरीक्षण की तिथियों में संशोधन किया गया है। जिसके अनुसार छह मार्च तक मतदाताओं से दावे आपत्तियां ली जाएंगी।
27 मार्च तक प्राप्त दावे व आपत्तियों का निस्तारण करते हुए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा। तीन अप्रैल को मतदाता सूचियों के निर्धारित मापदंडों की जांच के लिए आयोग की अनुमति प्राप्त करते हुए 10 अप्रैल को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
बैठक के दौरान सदस्य जिला कमेटी औरैया सीपीआईएम हरिश्चंद्र, जिला सचिव कांग्रेस शोभित त्रिपाठी, जिला संयोजक भारतीय जनता पार्टी अमरचंद राठौर, जिलाध्यक्ष सपा सर्वेश बाबू गौतम आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed