{"_id":"698b871a4a0cdd021d09ce91","slug":"this-time-the-up-board-exam-will-be-conducted-in-71-centres-auraiya-news-c-211-1-aur1006-139386-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अबकी 71 केंद्रों में कराई जाएगी यूपी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अबकी 71 केंद्रों में कराई जाएगी यूपी बोर्ड परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए 2300 शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाया जाएगा। इन कक्ष निरीक्षकों को मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
71 केंद्रों पर हाईस्कूल के 20866 व इंटरमीडिएट के 19394 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जहां सीसीटीवी, वॉयस रिकॉर्डर और मजिस्ट्रेट की निगरानी रहेगी। संवेदनशील केंद्रों की निगरानी एसटीएफ करेगी।
यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से प्रस्तावित है। शासन में भेजे गए स्कूलों के आवेदन व आपत्ति के बाद अब 71 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। बोर्ड परीक्षा के सफल आयोजन के लिए 2300 अध्यापकों को कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात किया जाएगा। इसके लिए केंद्रवार अध्यापकों की मांग जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्या ने की है। बेसिक व माध्यमिक के शिक्षकों को इसमें शामिल किया गया है।
नए प्रावधानों के अनुसार 40 परीक्षार्थियों वाले कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक तैनात रहेंगे। जबकि 41 से 60 छात्रों वाले कक्षों में तीन कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं, प्रत्येक केंद्र पर 50 फीसदी शिक्षक दूसरे स्कूल के तैनात रहेंगे। अबकी5 हाईस्कूल के लिए 20866 व इंटर के लिए 19394 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा ड्यूटी के दौरान कक्ष निरीक्षक अपने पास मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट नहीं रख सकेंगे। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिले में 71 परीक्षा केंद्रों पर होने जा रही बोर्ड परीक्षा को लेकर 2300 से ज्यादा शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक के तौर पर सूचीबद्ध किया जा रहा है। प्रत्येक केंद्र पर 50 फीसदी शिक्षक दूसरे विद्यालय के रखे जाएंगे।
-प्रदीप कुमार मौर्या, डीआईओएस
Trending Videos