फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Observers gauged the pulse of organizational strength ahead of the assembly elections.

Auraiya News: विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक मजबूती की नब्ज टटोल गए आब्जर्वर

Tue, 18 Aug 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 18 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Observers gauged the pulse of organizational strength ahead of the assembly elections.
फोटो -20- वार्ता के दौरान जानकारी देते आब्जर्वर आरसी चौधरी साथ में अन्य। संवाद
औरैया। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज की है। इसी क्रम में विधानसभा चुनाव से पहले संगठन की मजबूती की नब्ज टटोलने के लिए ऑब्जर्वर बनाकर भेजा गया। नए जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए राजस्थान कांग्रेस के प्रवक्ता ऑब्जर्वर आरसी चौधरी ने 11 से 16 अगस्त तक जिले में प्रवास कर जिले की भौगोलिक स्थिति को समझा और नए जिलाध्यक्ष को लेकर व्यापक मंथन किया।
विज्ञापन

उन्होंने सोमवार को आवेदनकर्ताओं की पृष्ठभूमि और जमीनी पकड़ की गहन पड़ताल कर रिपोर्ट तैयार की। यह रिपोर्ट वे अपने साथ ले गए हैं। शीर्ष नेतृत्व का यह प्रयास जिले में कांग्रेस को संजीवनी देने की पहल भी बनेगा। उन्होंने बताया कि अब कार्यकर्ता तय करेंगे कि उनका नेता कैसा होना चाहिए। उन्होंने जिले के सातों ब्लॉकों में करीब 500 आम लोगों से सीधा संपर्क साधा। इस दौरान कई समस्याएं भी सामने आईं जिन्हें हल करने के कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पद के लिए अब तक आठ नेताओं ने दावेदारी पेश की है। ऑब्जर्वर के अनुसार, सितंबर के पहले सप्ताह में राष्ट्रीय नेतृत्व की उच्चस्तरीय बैठक होगी। इसके बाद नए जिलाध्यक्ष के नाम का आधिकारिक एलान किया जाएगा। नया जिलाध्यक्ष घोषित होने के तुरंत बाद उन्हें संगठन चलाने और चुनावी रणनीति का 10 दिन का विशेष प्रशिक्षण भी मिलेगा। बैठक में जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे, मनोज पाल, प्रवीण गुप्ता, मखलू पांडेय, प्रेमचंद्र गुप्ता, रेशमा बेगम और सिपाही लाल निषाद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed