फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Panchayat election: son defeated mother and become District panchayat member in auraiya

पंचायत चुनाव: मां को हराकर बेटा बना जिला पंचायत सदस्य, मनाया जीत का जश्न, दिया आशीर्वाद

Mon, 03 May 2021 09:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 03 May 2021 09:50 PM IST
सार

पंचायत चुनाव के परिणाम में कई रोचक तस्वीरें भी सामने आईं हैं। औरैया के अजीतमल ब्लाक के जिला पंचायत तृतीय सीट पर मां को हराकर बेटा जिला पंचायत सदस्य बना है।

विज्ञापन
Panchayat election: son defeated mother and become District panchayat member in auraiya
बृजकिशोर उर्फ आशू पाल (सफेद शर्ट) मां उमा देवी निर्दलीय प्रत्याशी - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंचायत चुनाव के परिणाम में कई रोचक तस्वीरें भी सामने आईं हैं। औरैया के अजीतमल ब्लाक के जिला पंचायत तृतीय सीट पर मां को हराकर बेटा जिला पंचायत सदस्य बना है। जीत के बाद दोनों ने खुशी जताई।
विज्ञापन


अजीतमल ब्लाक की जिला पंचायत सदस्य तृतीय सीट से बहुजन समाज पार्टी के समर्थित प्रत्याशी बृजकिशोर उर्फ आशू पाल चुनाव मैदान में थे। इसी सीट से उनकी मां उमा देवी निर्दलीय प्रत्याशी थीं। दोनों ने जमकर प्रचार-प्रसार किया।
विज्ञापन


क्षेत्र की जनता ने मां और बेटे को खूब समर्थन दिया। नतीजा यह रहा कि दोनों के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। सोमवार सुबह मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम आया तो 11740 वोट के साथ बृजकिशोर पहले नंबर पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे नंबर पर उनकी मां उमा देवी रहीं। उन्हें 6196 वोट मिले। बेटे की जीत का जश्न मां ने खूब मनाया। जीत के बाद दोनों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। बृजकिशोर ने जीत के बाद मां का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed